Astrology: आज का राशिफल


मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आपके साथ कोई अतिरिक्त आय का स्रोत जुड़ सकता है। घर-परिवार में उल्लास रहेगा और आप अपनी संतान की इच्छाओं को पूरा करेंगे। हालांकि छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए स्थिति को संभालकर चलें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी रहेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

वृष राशि वालों के लिए दिन सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में नाम कमाने वाला रहेगा। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा और दान-पुण्य में रुचि बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में तनाव संभव है, इसलिए सतर्क रहें और किसी अजनबी पर विश्वास न करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि के जातक घर और बाहर दोनों कामों पर ध्यान देंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन मानसिक शांति बनी रहेगी। संतान से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, हालांकि वे आपके कार्यों से खुश रहेंगे। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मां से किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखना होगा।

कर्क राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा। साझेदारी में काम करना लाभकारी रहेगा, लेकिन योजनाबद्ध होकर आगे बढ़ना जरूरी है। सरकारी मामलों में ढिलाई से बचें। व्यवसाय में निवेश की संभावना रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अनदेखी न करें।

सिंह राशि के जातकों को वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी बरतें। दूसरों पर निर्भर रहकर काम न करें। ससुराल पक्ष से मुलाकात का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से हल करना होगा। सामाजिक क्षेत्र में नई पहचान बनेगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

कन्या राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत कमजोर हो सकती है। कार्यों में सतर्क रहें और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बनेगी और पुराने मित्र से मुलाकात आनंदित करेगी। प्रेम जीवन में सावधानी बरतें।

तुला राशि के जातकों के लिए दिन करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। परिवार में विवाह प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। कार्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय लेने से बचें। बेवजह गुस्सा करना परिवार को खटक सकता है। आलस्य छोड़कर कार्यों में सक्रिय रहें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन खास रहेगा। आप आनंद और साहस से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। भाई-बहनों से कार्य संबंधित बातचीत होगी। नया वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए मुलाकात का समय है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि के जातकों को जोखिम भरे कार्यों से बचना होगा। जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। खानपान का आनंद लेंगे लेकिन पेट का ध्यान रखना होगा। अधिक खर्च की आदत से वित्तीय समस्याएं हो सकती हैं। कीमती सामान की सुरक्षा आवश्यक है। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।

मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत शुभ रहेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। आप मित्र की सहायता करेंगे। दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जिससे प्रसन्नता होगी। परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा। पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं।

मीन राशि के जातक शत्रुओं पर विजय पाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी के बहकावे में आने से बचें। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। रुके हुए धन संबंधी कार्य पूरे होंगे और कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं, इसलिए डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post