दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के बरगी बांध का जल स्तर गुरुवार 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 422.90 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 3217 एमसीएम (101.16%) है और पानी की आवक 794 क्यूमेक दर्ज की गई।
बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए आज शाम 6 बजे जल की निकासी 237 क्यूमेक से बढ़ाकर 780 क्यूमेक कर दी जाएगी। इसके लिए वर्तमान में खुले 5 जल द्वार की औसत ऊंचाई 1.00 मीटर बढ़ाई जाएगी।
इससे माँ नर्मदा के घाटों पर पानी का स्तर 4 से 5 फुट तक बढ़ने का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा कि जल की आवक के अनुसार निकासी को कभी भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सर्वसाधारण से अनुरोध किया है कि नर्मदा घाटों और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
Tags
jabalpur
