Astrology: आज का राशिफल


शुभांक :- 3,4,5
आज का दिन
 मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय शुभ है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमाफिक काम मिलेगा और व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना रहेगी।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में बॉस से बहस से बचें। मन एकाग्र न रहने से गलती की संभावना है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। किसी से वाहन लेकर न चलाएं, दुर्घटना का खतरा है। खर्च बढ़ने से परेशान हो सकते हैं, हालांकि नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि के जातक आज सोच-समझकर निर्णय लें। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन बिना मांगे सलाह देने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव संभव है।

कर्क राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, खर्च अधिक रहेगा। किसी संशय का निवारण होगा। परिवार में विवाह से जुड़ी बात पक्की हो सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन शुभ है। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। नई योजनाओं पर काम करने का उत्साह रहेगा और परिवार के बुजुर्गों की बातों का सम्मान करें।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। खर्च बढ़ सकता है, धन और समय का सही उपयोग करें। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसाय में प्रगति लाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और रुका हुआ काम बनेगा। नौकरी में नई संभावनाएं उभर सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और दूसरों के विवादों में न पड़ें। प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन कर्ज से मुक्ति का संकेत दे रहा है। कार्यों पर ध्यान दें और बॉस पर भरोसा रखें। लेनदेन के मामलों में विवाद से बचें। छोटी यात्रा संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बोलते समय संयम रखें।

धनु राशि के जातकों को आज अचानक लाभ मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य की देखभाल करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पुरानी यादें मन को भावुक कर सकती हैं और कोई पुराना अधूरा काम पूरा होगा।

मकर राशि के लिए आज का दिन विवेक से निर्णय लेने का रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाएं। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर खर्चा बढ़ेगा और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में पैसा लगेगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज कुछ नया करने का दिन रहेगा। संतान के विवाह में आई रुकावटें दूर होंगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में बड़ी डील फाइनल होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यस्थल पर कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप आगे बढ़ेंगे। अफवाहों या दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post