Jabalpur News: बिना रॉयल्टी गिट्टी लोड कर ले जा रहा हाईवा जब्त, चालक गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरगी पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी से गिट्टी लोड कर ले जा रहे एक हाईवा को जब्त किया है। 

थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि बीती शाम पुलिस टीम बहोरीपार टोल प्लाजा के पास गश्त पर थी। इसी दौरान हाईवा क्रमांक MP 20 HB 7109 संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। वाहन को रोककर जांच करने पर उसमें फुल बॉडी गिट्टी भरी मिली।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम कमलेश यादव (39 वर्ष), निवासी ग्राम मनकेड़ी, बरगी नगर बताया। चालक रॉयल्टी और गाड़ी के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि हाईवा मालिक के कहने पर मानेगांव से गिट्टी भरकर बरगी में बेचने जा रहा था। पुलिस ने हाईवा को गिट्टी सहित जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 303(2), 317(5), 3(5) BNS, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम, 53 गौण खनिज अधिनियम, तथा 77/177, 130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम अब हाईवा मालिक की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post