Jabalpur News: जनजातीय गौरव दिवस पर केंद्रीय जेल जबलपुर से 6 आजीवन दंडित बंदियों को मिली रिहाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज शनिवार को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस  के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल जबलपुर से पात्र आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुल 6 बंदियों को रिहा किया गया। इनमें 1 महिला और 5 पुरुष बंदी शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अच्छे आचरण वाले दंडितों को विशेष रूप से इस अवसर पर रिहाई दी गई।

रिहा किए गए बंदियों में जबलपुर, कटनी, होशंगाबाद और छिंदवाड़ा जिलों के निवासी शामिल हैं।

जबलपुर जिले की महिला दंडित चंदी ज्योति पति कमलसिंह राजपूत को रिहा किया गया, जो मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के गड़रिया खेड़ा की रहने वाली हैं और वर्तमान में शहपुरा क्षेत्र में निवासरत थीं।

कटनी जिले से तीन पुरुष बंदी— राजेश पिता गोविंद प्रसाद यादव (चिखला, थाना रीठी), राजेश पिता दामोदर तिवारी (इटौली, थाना बीमरखेड़ा) तथा मुकुन्दी खान पिता मुस्तफा खान (बरही) को भी रिहाई प्रदान की गई।

होशंगाबाद जिले से खुली जेल में रह रहे बंदी कसूरचंद पिता सुन्दरलाल बेलपारधी, निवासी कोटलाखेड़ी थाना सिवनी मालवा को भी मुक्त किया गया।

छिंदवाड़ा जिले से इरफान उर्फ छोटू उर्फ अनस उर्फ अन्नू पिता शेख सत्तार, निवासी मोमिनपुरा वार्ड 04 दमुआ, हाल मुकाम पातालेश्वर मंदिर क्षेत्र, को रिहा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post