दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना हनुमानताल क्षेत्र में एक युवक पर उसके ही बड़े भाई द्वारा पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित रवि चौधरी (30 वर्ष), निवासी सिंधी कैंप, बड़ी मदार टेकरी, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात करीब 8:30 बजे उसका बड़ा भाई सुखचैन चौधरी घर में शराब पी रहा था। रवि ने उसे शराब पीने से मना किया, जिस पर सुखचैन गाली-गलौज करने लगा।
रवि के विरोध करने पर स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान रवि की भाभी दुर्गा चौधरी भी आ गईं और उसने रवि के दोनों हाथ पकड़ लिए। तभी सुखचैन ने पत्थर उठाकर रवि के सिर पर और हाथ की उंगलियों पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दोनों ने रवि को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
