Jabalpur news: आजाद भारत की एकता के सूत्रधार हैं सरदार पटेल: सांसद आशीष दुबे

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।  सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा उत्तर व पूर्व विधानसभा में यूनिटी मार्च निकाला गया। पदयात्रा के बाद सांसद आशीष दुबे ने कहा कि 550 से अधिक रियासतों को जोड़कर पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया।

मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज शामिल रहे। यात्रा पंचकोशी मंदिर निवाड़गंज से शुरू होकर कमानिया गेट, कोतवाली, मिलौनीगंज, हनुमान ताल, दुर्गा चौक से खेरमाई और फिर भानतलैया, प्रेमसागर, शीतलामाई होते हुए कांचघर में समाप्त हुई।

सांसद दुबे ने कहा कि पटेल की दूरदर्शिता से भारत एकजुट हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर उनकी विरासत को और मजबूत किया।

भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि यह मार्च ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को समर्पित है। विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि युवाओं तक पटेल के योगदान को पहुंचाना मोदी जी का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, अंचल सोनकर, सदानंद गोडबोले, प्रभात साहू, स्वाति गोडबोले, शरद अग्रवाल, पंकज दुबे, संदीप जैन, अश्वनी पराँजपे, रोहित जैन, राजेश मिश्रा, कैलाश साहू, कमलेश अग्रवाल, राघवेन्द्र यादव (लालू), प्रनीत वर्मा, सोनू बचवानी, कुण्डल राव, डिंपी विश्वकर्मा, रेणु कोरी, पंकज मिश्रा, संतोष जायसवाल, योगेंद्र राजपूत, अशोक रोहितास, जयकांत उपाध्याय, योगेश लोखंडे, सपन यादव, योगेश बिलोहा, दिलीप पटेल, राहुल रजक, पुष्पराज पांडे, राहुल दुबे, चित्रकांत शर्मा, रीना राय, अजय अधिकार, प्रमोद चौहटेल, नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post