वृष राशि के जातकों का दिन मेहनत से भरा रहेगा। आय–व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे, जिससे किसी नए निवेश का रास्ता खुलेगा। किसी की कही-सुनी बात पर भरोसा न करें, वरना परिवार में विवाद हो सकता है। साहस और निर्णय क्षमता बढ़ेगी और किसी मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा।
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और संतान की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस में आ रही परेशानी समाप्त होगी और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। जरूरी काम समय से करें। वैवाहिक जीवन की समस्याएँ तनाव बढ़ा सकती हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई स्कीम का लाभ मिल सकता है। घर में शुभ कार्यक्रम का योग है और भाइयों–दोस्तों का साथ मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नेतृत्व क्षमता अच्छी रहेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव भी बना रहेगा। किसी पिकनिक या यात्रा में सावधानी बरतें। अटकी हुई डील मिल सकती है और घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है।
कन्या राशि वालों को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप करते समय सावधान रहें, पार्टनर धोखा दे सकता है। माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा। लंबे समय से रूके काम पूरे होने की संभावना है।
तुला राशि के लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। दोस्तों से मिलना संभव है और राजनीति से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। घर की सफाई और रखरखाव पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और सरकारी नौकरी की तैयारी में मेहनत बनाए रखें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन उलझनों से भरा रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नया वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। पुरानी गलती न दोहराएँ। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग बेहतर होंगे और बिजनेस की स्थिति सुधरेगी।
धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। तरक्की और लाभ के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और घर के रेनोवेशन की योजना बना सकते हैं।
मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात के योग हैं। काम टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। प्राइवेट जॉब वाले लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कई काम एकसाथ आने से तनाव हो सकता है। किसी रिश्तेदार से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। विवाह संबंधी अड़चनों के समाधान के लिए मित्र से सलाह मिल सकती है। बुजुर्गों से सलाह लाभदायक होगी और सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। उन्नति और आर्थिक सुधार के संकेत हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में महिला सहकर्मियों से संयम रखें। लेनदेन सोच-समझकर करें, ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है।
.jpg)