वृष राशि: आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यापार के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। दान-धर्म के कार्यों में भाग लेंगे, लेकिन संतान से जुड़ी उलझनों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी काम में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि: कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए कपड़े या मोबाइल जैसी चीजों की खरीदारी संभव है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यस्तता के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
कर्क राशि: आज खर्चों की अधिकता रहेगी, इसलिए कोई भी सामान खरीदते समय सोच-विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। कोई सरकारी काम पूरा करने में मेहनत के बावजूद अड़चनें आ सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और पुराना लेन-देन चुकता होने की संभावना है।
सिंह राशि: आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव के कारण मन परेशान रहेगा। लापरवाही से बचें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। किसी योजना में लगाया गया धन फंस सकता है। आवश्यकताओं पर खर्च अधिक रहेगा।
कन्या राशि: आज का दिन सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी रहेगा और पार्ट-टाइम काम की योजना बन सकती है। मन में कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की गलतियों को समझदारी से सुलझाने से रिश्ता मजबूत होगा।
तुला राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा, लेकिन काम की अधिकता से तनाव हो सकता है। किसी पुरानी चिंता से राहत मिलेगी। अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखें। कोई सहयोगी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है।
वृश्चिक राशि: मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। संतान की जरूरतों पर ध्यान दें। यदि मन भारी हो तो पिता से बातचीत करना लाभदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी तनाव बढ़ा सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन धैर्य रखें। किसी सरप्राइज से मन खुश होगा।
धनु राशि: आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी से भी सोच-समझकर बात करें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी पुराने साथी के जीवन में लौटने की संभावना है, इसलिए वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें। राजनीति में कार्यों की सराहना होगी और नया पद मिल सकता है।
मकर राशि: आज सोच-समझकर फैसले लेने का दिन है। आय सीमित रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें और जोखिम लेने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव से थोड़ी चिंता हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। अटकी हुई डील को फाइनल करने का प्रयास सफल हो सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन को लेकर योजना बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि: आज का दिन नई सफलता लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए वाहन की खरीदारी संभव है। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। माता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन शांति से बात करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
.jpg)