वृष राशि: आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बैंक से ऋण लेने की योजना है तो सफलता के योग हैं। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। बनते काम में लापरवाही से बाधा आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। नए घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। अधिकारियों से बहस से बचें।
मिथुन राशि: आज का दिन छोटे-छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का है। किसी विवाद के कारण कानूनी चक्कर लग सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रही कड़वाहट दूर हो सकती है। जीवनसाथी के लिए खरीदारी संभव है, लेकिन बातचीत में संयम रखें।
कर्क राशि: विदेश से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसे आप शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे। माताजी से विचारों में अंतर संभव है, लेकिन कुल मिलाकर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रहन-सहन में सुधार के प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। अधिकारियों के सामने अपनी बात मनवाने की कोशिश नुकसान दे सकती है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ समय बितेगा और पुराने वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। रिश्तों में तालमेल बनाए रखना जरूरी है।
कन्या राशि: आज भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन खुशखबरियां भी मिलेंगी। मित्रों की कमियों पर ध्यान देने के बजाय सहयोग से काम लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगी, लेकिन छवि को नुकसान पहुंचाने वालों से सावधान रहें।
तुला राशि: दिन सामान्य रहेगा। आप बचत पर जोर देंगे और फिजूलखर्ची से बचेंगे। संतान के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है। आसपास किसी कानूनी विवाद की स्थिति बन सकती है। वेतन वृद्धि से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और घर के रिनोवेशन की शुरुआत संभव है।
वृश्चिक राशि: लापरवाही से बचकर काम करने का दिन है। फंसा हुआ धन निकालने की कोशिश सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सतर्क रहें। जरूरी जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन काम में नियमों का पालन करें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।
धनु राशि: बड़े निवेश के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। किसी काम को लेकर तनाव रहेगा, पिताजी से सलाह लाभ देगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना अच्छी रहेगी, लेकिन आलस्य से नुकसान हो सकता है।
मकर राशि: जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का माहौल रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे और सम्मान मिल सकता है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि: मेहनत से काम करने का दिन है। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जागेंगी। जीवनसाथी को नौकरी मिलने से खुशी होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उधार देने से बचें। किए गए वादे दबाव बना सकते हैं।
मीन राशि: कारोबार के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों पर विजय मिलेगी और सही-गलत की पहचान से फैसले मजबूत होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के योग हैं।
.jpg)