Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात साझा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचें, नहीं तो नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामयाबी मिलने से प्रमोशन आदि के योग बन सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी रहेगा, जिससे रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

मिथुन राशि: आज आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। कामों में कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। किसी नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं। संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीद हो सकती है। यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे उतारने की कोशिश करेंगे। योग और व्यायाम से छोटी-मोटी समस्याएं दूर होंगी। धन से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

कर्क राशि: आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे, जो आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग फिलहाल रुकें तो बेहतर रहेगा। कामों को ईमानदारी से करना आवश्यक है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के करियर को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं।

सिंह राशि: आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में नयापन आएगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक दायरे में रहकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस की योजनाओं में बदलाव न करें, नहीं तो बाद में समस्याएं आ सकती हैं। किसी पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि: आज का दिन आपको कामों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन को लेकर बॉस से बातचीत कर सकते हैं। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। शुगर या बीपी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है, सावधानी रखें।

तुला राशि: आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करें, जिससे पुराने तनाव दूर हो सकें। व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचें, धोखे की संभावना है। किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। किसी काम को लेकर चल रही थकान दूर हो सकती है। काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी से चल रही अनबन में नरमी बरतें। किसी काम को लेकर मन में निराशा बनी रह सकती है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

धनु राशि: आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है। काम को लेकर कोई बड़ा जोखिम न लें। किसी पारिवारिक समस्या को छोटा समझकर नजरअंदाज न करें। मन की बात अपने अंदर न रखें। किसी परेशानी में पिताजी से बातचीत करना लाभदायक रहेगा। निजी मामलों को घर में रहकर सुलझाएं तो बेहतर रहेगा।

मकर राशि: आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ छुपे हुए शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दिखावे के चक्कर में अधिक धन खर्च न करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद के किसी मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।

कुंभ राशि: आज व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। अपनी बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। किसी परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी अजनबी की बातों में न आएं और हर निर्णय सोच-समझकर लें।

मीन राशि: आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की जरूरत है। किसी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, चोट लगने की संभावना है। संतान के मनमाने व्यवहार से थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post