Astrology: आज का राशिफल

मेष (Aries) : आज आपको काम में सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी बात पर हल्की नाराज़गी हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। बिज़नेस में पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई गिफ़्ट ले सकते हैं।

वृषभ (Taurus) : फैसले सोच-समझकर लें। बिज़नेस में हल्की उतार–चढ़ाव के बावजूद आय अच्छी रहेगी। बाहर जाते समय कोई उपयोगी जानकारी मिलेगी। भाई–बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे और कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन (Gemini) : नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। काम अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक बिज़नेस को लेकर बातचीत हो सकती है। किसी के साथ छोटी तकरार होने की संभावना है।

कर्क (Cancer) : आज वाद–विवाद से दूरी बनाकर रखें। उधार लेन-देन से बचें। पुरानी गलती से सीख मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद किसी अटके काम को पूरा कराएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।

सिंह (Leo) : आज का दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।

कन्या (Virgo) : अधूरे काम पूरे होंगे। मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में आपके सुझाव पसंद किए जाएंगे और प्रमोशन की बात भी हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश की योजना बन सकती है। पार्टनरशिप में सतर्क रहें।

तुला (Libra) : नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी मनचाही इच्छा के पूरी होने के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए आराम जरूरी है।

वृश्चिक (Scorpio) : दिन मिश्रित परिणाम देगा। सेहत का ध्यान रखें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। काम में बाधाएं परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। घर में मेहमान आ सकते हैं। किसी अजनबी से सलाह न लें।

धनु (Sagittarius) : आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ा ध्यान बढ़ाने की जरूरत है।

मकर (Capricorn) : आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में समय बिताने से मन शांत होगा। किसी सदस्य की सेहत की चिंता रह सकती है। अपने कामों की सही योजना बनाएं।

कुंभ (Aquarius) : ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। किसी दूसरे के मामले में दखल न दें। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन को लेकर हल्की बहस हो सकती है।

मीन (Pisces) : दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होंगे। काम पर ध्यान दें और बेकार की बातों से बचें। समय का सही उपयोग करें। कोई पुरानी गलती याद आ सकती है, लेकिन उससे सीख लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post