वृष राशि के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिहाज से अच्छा है। अविवाहित लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। मन में कुछ कामों को लेकर उलझन रहेगी, ऐसे में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, लेकिन मन भटकता रह सकता है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। छोटी-छोटी लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी है। परिजनों से मदद मांगने पर सहयोग मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर भी मिलेगा। आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे।
कर्क राशि के लिए आज का दिन कानूनी मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में विवाह प्रस्ताव तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। यदि किसी बात पर मतभेद हो तो अपनी बात शांति से रखें। बेवजह गुस्सा करने की आदत से बचें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए धन के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही न करें। परिवार में विवाह से जुड़ी बाधा दूर हो सकती है। किसी को धन से जुड़ी सलाह देने से बचें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। संशय की स्थिति में कोई बड़ा फैसला न लें और खान-पान पर ध्यान दें।
कन्या राशि के लिए आज का दिन कुछ विशेष उपलब्धियां दिलाने वाला रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बिजनेस पर पूरा ध्यान रखें, क्योंकि कोई धोखा देने की कोशिश कर सकता है। अजनबियों से लेन-देन न करें।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा और शत्रु भी मित्र बन सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई करीबी मित्र काम से जुड़ी अच्छी सलाह दे सकता है। नए वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। सेहत से जुड़ी छोटी समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि के लिए कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यात्रा के दौरान जरूरी जानकारी मिल सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार में थोड़ी सावधानी रखें। मां कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे समय पर पूरा करें। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम समझ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। संपत्ति और पुराने निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन सावधानी जरूरी है। काम में बदलाव सोच-समझकर करें। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि के लिए आज धैर्य और संयम जरूरी है। बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। नए काम की शुरुआत संभव है। प्रेम जीवन में छोटी तकरार हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। दिखावे से बचें। संतान की शिक्षा के लिए बाहर भेजने का विचार कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, वरना अचानक खर्च बढ़ सकता है।
मीन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार या प्रशंसा मिल सकती है। बड़ों की बातों पर ध्यान दें। किसी शारीरिक समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। यदि किसी से कर्ज लिया था तो उसे लौटाने का दबाव बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मनोरंजन पर खर्च संभव है।
.jpg)