दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बदमाशों द्वारा की गई मारपीट के बाद युवक को घर लाकर सुलाया गया था, लेकिन सुबह वह अपने पलंग पर मृत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।
रात में हुआ विवाद, जमकर मारपीट
थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि राजीव गांधी नगर निवासी 21 वर्षीय चीना उर्फ अंकित ठाकुर का रविवार रात मोहल्ले में ही रहने वाले सौरभ ठाकुर, यश बेन, अंजू ठाकुर और अन्य युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आरोपियों ने मिलकर अंकित के साथ हाथ-घूसों और लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की।
घर लाकर सुलाया, सुबह हुई मौत
मारपीट की सूचना मिलते ही अंकित के परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे घर लाकर सुला दिया। सोमवार सुबह जब अंकित पलंग से नहीं उठा, तो परिजनों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पहले भी हो चुका था चाकू से हमला
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि सौरभ और उसके साथी पहले से ही अंकित से रंजिश रखते थे। कुछ समय पहले भी आरोपियों ने अंकित पर चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बावजूद बदमाशों का आतंक नहीं थमा और वे आए दिन उससे विवाद करते रहते थे।
आरोपी मोहल्ले में फैलाते थे दहशत
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सौरभ और उसके साथी आए दिन किसी न किसी से झगड़ा कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बनाते थे। उनकी हरकतों से मोहल्लेवासी लंबे समय से परेशान थे। रविवार रात भी आरोपियों ने जबरन अंकित से गाली-गलौज कर विवाद शुरू किया और फिर हमला कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
परिजनों का आरोप है कि अंकित की मौत मारपीट के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है।