मेष राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव आएंगे, जिनको लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। सिंगल लोग अपने प्यार को पाकर काफी खुश होंगे और उनके परिवार के सदस्यों से विवाह प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सरकारी मामलों में बढ़िया रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। आप परिवार के साथ कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। यदि किसी सदस्य से लंबे समय से वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। वाहन की खराबी से परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि: आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते पहले से बेहतर होंगे, लेकिन कोई शारीरिक समस्या उभर सकती है, जो आपकी टेंशन बढ़ाएगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताएंगे और शौक मौज से जुड़ी चीजों की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे, जिससे मानसिक तनाव में राहत मिलेगी।
कर्क राशि: आज का दिन नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अनुकूल है। पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी मित्र से ऐसा कुछ न कहें, जो उन्हें बुरा लगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन किसी अजनबी से निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
सिंह राशि: आज आपके सुझावों से लोग प्रभावित होंगे और पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाएंगे। कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान के करियर पर ध्यान देना होगा। मूड थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या राशि: आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। कोई पुरानी समस्या उभरने से तनाव बढ़ेगा, लेकिन भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। लेनदेन करते समय पूरी लिखापढ़ी करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र की याद आ सकती है। धन से जुड़ा रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।
वृश्चिक राशि: आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पुरानी गलती से सबक लेने की जरूरत है। ईश्वर की भक्ति में मन लगेगा और व्यापार की स्थिति बेहतर होगी।
धनु राशि: आज का दिन कामों में बदलाव के लिए रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, लेकिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नया काम शुरू करने की इच्छा जागेगी। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
मकर राशि: आज का दिन समस्याओं से राहत दिलाने वाला है, लेकिन माता-पिता की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। संतान के कहने पर बड़ा निवेश करने से बचें, नुकसान हो सकता है। बिजनेस में सतर्क रहें, धोखे की आशंका है। माता से किसी बात पर बहस हो सकती है।
कुंभ राशि: आज का दिन टेंशनों से भरा रह सकता है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते रहें। पिता से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। बॉस आपको जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं, जिसमें नियमों का पालन जरूरी होगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने से खुशी मिलेगी।
मीन राशि: आज खर्चों की अधिकता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इनकम के अनुसार ही खर्च करें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने से लाभ होगा और व्यापार बेहतर चलेगा। किसी मित्र की मदद के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं, लेकिन कोई सहयोगी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है।
Tags
astrology
.jpg)