भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 2 गंभीर घायल

दैनिक सांध्य बन्धु छतरपुर। छतरपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सतना निवासी प्रजापति परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सागर–कानपुर हाईवे नंबर 34 पर बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के बीच रात करीब 8 बजे हुआ।

तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही सेंट्रो कार (MP19 CA 0857) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव कार में फंस गए, जिन्हें गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।

हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत

जिनकी जान गई, वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे—

महेंद्र प्रजापति (30)

लक्ष्मण प्रजापति (40)

दीपक प्रजापति (24)

सुरेंद्र प्रजापति (26)

लालू प्रजापति (17)


दो गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

भूपेंद्र प्रजापति

जितेंद्र प्रजापति


घायलों को पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित फरार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

गुलगंज थाना प्रभारी गुरु दत्त शेषा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला था। पुलिस ने पीछा कर उसे बिजावर रोड पर पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

बहन को लेने जा रहे थे शाहगढ़

पुलिस के अनुसार प्रजापति परिवार के लोग दो कारों में छतरपुर से शाहगढ़ की ओर निकले थे। बहन को ससुराल से मायके लाने जा रहे थे। आगे चल रही कार आगे निकल चुकी थी, जबकि पीछे चल रही सेंट्रो कार हादसे का शिकार हो गई।

मौके पर अफरा-तफरी, गेट तोड़कर निकाले शव

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर शव और घायलों को बाहर निकाला। सभी पांचों शवों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
सागर आईजी हिमानी खन्ना और गुलगंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post