Jabalpur News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव को दिव्यांग महिला से अशोभनीय व्यवहार पर कारण बताओ नोटिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। चार दिन पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव एक कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद दिव्यांग महिला से अशोभनीय शब्द कहती हुईं दिखाई दीं। वीडियो में अंजू भार्गव कहती हैं कि "तू इस जन्म में अंधी बनी है, अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी।" साथ ही उन्होंने महिला से धार्मिक और व्यक्तिगत रूप से अपमानजनक टिप्पणी भी की।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा संगठन ने इस मामले को संज्ञान में लिया और अंजू भार्गव को नोटिस जारी कर 7 दिनों में लिखित जवाब मांगा है।

धर्मांतरण के आरोपों के बीच विवाद

इस घटना के पीछे की पृष्ठभूमि यह है कि शनिवार, 20 दिसंबर को गोरखपुर स्थित एक चर्च में हिंदू कार्यकर्ताओं का विरोध हुआ। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ब्लाइंड छात्रों को धर्मांतरण के लिए लाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अंजू भार्गव भी शामिल थीं और विवाद के दौरान उन्होंने गोरखपुर पुलिस की मौजूदगी में दिव्यांग महिला से बहस करते हुए अशोभनीय शब्द कहे।

कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि हवाबाग कॉलेज से ब्लाइंड बच्चों को बिना अनुमति के भोजन और प्रलोभन देकर चर्च के कार्यक्रम में लाया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अंजू भार्गव को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस में कहा गया कि पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी होने के नाते इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post