दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गंभीर घटना में आरोपी रोहित गौड़ (26 वर्ष, धनवाही मझोली) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मजदूर मणिशंकर गौड़ (64 वर्ष) पर हत्या करने की नियत से कट्टे से फायर किया, लेकिन घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 14-1-26 की शाम लगभग 4:30 बजे हुई। मणिशंकर गौड़ अपने बाल कटवाने के लिए छोटेलाल नाई की दुकान गया था। आरोपी रोहित ने उसे देखकर धमकी दी और कमर से खुसा कट्टा निकालकर सिर की ओर फायर किया। मणिशंकर ने कट्टे को हाथ से धक्का दिया, जिससे गोली उसके कान के पास से होकर दुकान के कांच पर जा लगी। इसके बाद रोहित ने उसका पीछा किया और मुक्का मारकर सामने वाले दांत तोड़ दिए।
पुलिस ने बताया कि यह हमला दिनांक 27-12-18 को आरोपी रोहित और उसके साथी अभिषेक गौड़ द्वारा मणिशंकर के बेटे रंजीत सिंह की हत्या से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली नेहरू खंडाते के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
तलाशी के दौरान आरोपी रोहित गौड़ को धनवाही में दबोचा गया और पूछताछ पर उसने कट्टा घर के पास मिट्टी के नीचे छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने कट्टा और 1 कारतूस बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।
Tags
jabalpur

.jpeg)