वृष राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी से बचें, वरना चोट-चपेट लग सकती है। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना बेहतर होगा। संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है और जरूरतों पर खर्च भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रह सकता है। पुरानी बीमारी उभरने से चिंता बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सामाजिक विषयों में रुचि रहेगी और कुछ नया करने के प्रयास सफल होंगे। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को कोई बेहतर डील मिलने के संकेत हैं।
कर्क राशि के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाने की कोशिश करेंगे, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में समर्पण नजर आएगा। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देना होगा। किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है।
सिंह राशि वालों के लिए दिन तनाव से भरा रह सकता है। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। जोखिम भरे कामों से नुकसान हो सकता है। पिता की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और घर में अतिथि आगमन से व्यस्तता रहेगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज समस्याएं सामने आ सकती हैं। नकारात्मक सोच से दूर रहें और घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। परिवार में विवाह से जुड़ी बाधा दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम जरूरी होगा। बॉस की सलाह को नजरअंदाज न करें। प्रमोशन में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
तुला राशि वालों के लिए दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने वाला रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होंगे और मेहनत का फल मिलेगा। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के योग हैं। हाथ में लिया गया काम सफल रहेगा।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक कलह से तनाव बढ़ सकता है। संतान की नौकरी को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
धनु राशि वालों के मन में किसी काम को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बिजनेस डील को लेकर चिंता रहेगी। मां से किया गया वादा निभाना होगा। धन के मामलों में अजनबियों पर भरोसा न करें और निवेश से फिलहाल बचें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए दिन खर्चों से भरा रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें, वरना जमा पूंजी प्रभावित होगी। भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है और कानूनी झंझट बढ़ेगा। टालमटोल की आदत भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है। अजनबियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और सोच-समझकर बात करें। अतिरिक्त ऊर्जा के कारण काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने का है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पहले किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। किसी डील में समझदारी जरूरी होगी और पार्टनरशिप से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। नए वाहन की खरीद के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।
.jpg)