Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। धन से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी सोच से नए मित्र बनेंगे। बिजली या उपकरणों से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। घर के रेनोवेशन पर विचार कर सकते हैं। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि: आज दान-पुण्य के कार्यों में भाग लेंगे। पुराने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। सहयोग की भावना बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति से बातचीत से बचें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि: दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी गलती से सीख लें। विवाद से दूर रहें। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। भाई-बहनों से काम को लेकर चर्चा होगी।

कर्क राशि: उन्नति के रास्ते खुलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के जीवन में नए रिश्ते की संभावना है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। माता से सलाह लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि: दिन थोड़ा उलझनों भरा रहेगा। रुके हुए कामों पर ध्यान दें। भक्ति में मन लगेगा। जरूरतमंद की मदद करें, लेकिन धन मामलों में सावधानी रखें। साझेदारी में काम से पहले लिखित समझौता करें।

कन्या राशि: दिन मिलाजुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन रखें। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। नई कोशिशें सफल होंगी।

तुला राशि: दिन सामान्य रहेगा। आलस्य छोड़कर काम करें। जरूरत के अनुसार ही खर्च करें। जीवनसाथी नौकरी के कारण बाहर जा सकते हैं। कला और कौशल में निखार आएगा। किसी विरोधी से जरूरी जानकारी साझा न करें।

वृश्चिक राशि: आय में वृद्धि होगी। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। विवादों से दूरी बनाए रखें। घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

धनु राशि: दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। माता कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। अफवाहों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

मकर राशि: अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। परोपकार के कार्य करेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलती से सीख मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि: दिन मिलाजुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। बेवजह गुस्सा करने से बचें। फैसले सोच-समझकर लें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। मानसिक उलझनें दूर करने की कोशिश करें।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी बेहतर चलेगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post