वृष राशि: आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने पेंडिंग काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे। संतान के परीक्षा परिणाम आने की संभावना है और आप उनकी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। नौकरी से संबंधित किसी काम के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनेस में परेशानी आने पर वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच-समझकर किए गए कार्य सफल होंगे और सम्मान भी मिल सकता है। अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और घर के लिए कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत से दूर होगी। पिता से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।
कर्क राशि: आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, इसलिए किसी से भी गोपनीय बात साझा न करें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बाद अच्छा लाभ होगा। बड़े सदस्यों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि: सेहत के लिहाज से आज थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं, इसलिए लापरवाही न करें और छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। परिवार के किसी सदस्य को बाहर नौकरी मिलने से घर में बदलाव का माहौल बनेगा। लंबे समय से अटका सरकारी काम फिर से ध्यान में आएगा और अनुभवी लोगों से सलाह लेनी होगी। बेवजह गुस्सा करने से बचें, नहीं तो आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।
कन्या राशि: आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। पुरानी गलती से सीख लेना जरूरी होगा। यदि किसी से कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का प्रयास करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। वाहन खराब होने से अचानक खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सरकारी काम से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
तुला राशि: आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों से तालमेल अच्छा रहेगा और मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। रोजगार को लेकर परेशान लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आसपास के लोगों से विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो मामला कानूनी हो सकता है। निवेश से जुड़ी किसी योजना में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं।
वृश्चिक राशि: आज खर्चों की अधिकता रहेगी। फिजूलखर्ची की आदत से धन व्यय बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर बेवजह जिम्मेदारी न डालें। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। नए काम की योजना बन सकती है।
धनु राशि: आज का दिन सुखमय रहेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा और यात्रा की योजना बन सकती है। घर और जिम्मेदारियों दोनों पर बराबर ध्यान देंगे। राजनीति से जुड़े लोग जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
मकर राशि: आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में दिक्कत आ सकती है। कामों पर पूरी निगरानी रखें और दूसरों के भरोसे न छोड़ें। सरकारी काम पूरा होने की संभावना है।
कुंभ राशि: दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और काम टालने से बचें। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करने का प्रयास करेंगे। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी अटकी डील फाइनल हो सकती है।
मीन राशि: आज का दिन रुके हुए काम पूरे करने का रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
