Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि (Aries) : आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके और साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा। व्यापार में उतार–चढ़ाव संभव है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उधार दिया या लिया धन वापस मांग या देना पड़ सकता है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें।

वृष राशि (Taurus) : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में लाभदायक सौदा हो सकता है। माता–पिता के आशीर्वाद से घर या प्रॉपर्टी का सपना पूरा होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान मिलेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) : आज आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता से सफलता मिलेगी। कला, लेखन या क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। किसी सहयोगी की बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। विद्यार्थियों के लिए विदेश शिक्षा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) : आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांत रहकर बात करें। कोई सरकारी काम पूरा होने के योग हैं। खर्च सोच–समझकर करें।

सिंह राशि (Leo) : आज आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहेगी। नौकरी में प्रशंसा मिल सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि (Virgo) : आज समझदारी से काम लें। साझेदारी में सतर्क रहें। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरी कागजात संभालकर रखें। पुराने लेन-देन का मामला सुलझ सकता है।

तुला राशि (Libra) : आज निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। धन से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। विद्यार्थियों को विदेश शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। अपने काम खुद करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज मान–सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। ज्यादा मेहनत से थकान हो सकती है। किसी से निजी बातें साझा करने से बचें। गलती होने पर विनम्रता से माफी मांगें।

धनु राशि (Sagittarius) : आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और योग करें। यात्रा से लाभकारी जानकारी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) : आज धैर्य और जिम्मेदारी से काम लें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, लापरवाही न करें। परिवार में संतुलन बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) : आज सामाजिक कार्यों से सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा। बेवजह दूसरों के मामलों में दखल न दें। कुछ जरूरी खर्च हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) : आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में समस्या का समाधान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य सफल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post