दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मुंबई। बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को A प्लस ग्रेड से B ग्रेड में डिमोट किया गया है। बोर्ड ने A प्लस ग्रेड को समाप्त कर दिया है।
रोहित और कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें B ग्रेड में रखा गया है। दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया और मई 2024 में टेस्ट क्रिकेट से भी विदाई ली।
इस साल बुमराह और जडेजा को ग्रेड A में रखा गया है, जबकि टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी ग्रेड A में बने हुए हैं। ग्रेड B में टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं। ग्रेड C में 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
पुरुषों की मेंस कैटेगरी में कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। पिछले साल ग्रेड A में शामिल केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को इस बार ग्रेड B में रखा गया है। ग्रेड C में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दूबे, संजू सैमसन और अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी इस साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रहे।
महिलाओं की कैटेगरी में चार प्लेयर्स को ग्रेड A में शामिल किया गया है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रेड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। ग्रेड B में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा को जगह मिली है। ग्रेड C में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
Tags
national
