दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गढ़ा थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दमोह निवासी जयराज पटेल से हुई थी। कुछ समय बाद आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके घर आकर उसके साथ जबरदस्ती की।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ इंदौर ले गया, जहां चार माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता जबलपुर वापस आई और गढ़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जयराज पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags
jabalpur