दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले, गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या उनकी सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 522/25 में धारा 318, 337, 338, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत फरार चल रहे पांच आरोपियों—युसुफ जावेद खान (27 वर्ष), आयुष दुबे (27 वर्ष), असगर अली (34 वर्ष) और टीपू (28 वर्ष) पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी आरोपी गोहलपुर और अधारताल क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं।
इसी प्रकार थाना तिलवारा के अपराध क्रमांक 61/26 में धारा 109(1) बीएनएस के तहत फरार आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू पटेल (30 वर्ष), निवासी रेवा कॉलोनी चौकीताला भेड़ाघाट, की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं थाना रांझी के अपराध क्रमांक 60/26 में धारा 296 बी, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपी अमन प्रजापति (19 वर्ष), निवासी सिद्धबाबा रोड लालमाटी घमापुर, की गिरफ्तारी पर भी 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि इन फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार घोषित नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
Tags
jabalpur
