दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव-चूल्हा गोलाई स्थित फडिंगो गेम जोन क्लब में बुधवार शाम लगी भीषण आग ने सनसनी मचा दी। कई घंटे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तो पुलिस ने अंदर जांच में एक युवक का जला हुआ कंकाल पाया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय क्लब में कुछ कर्मचारी, एक वेल्डर और अन्य लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक क्लब का ही कर्मचारी हो सकता है।
घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। नर कंकाल का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। कर्मचारियों से पूछताछ जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
इस बीच, क्लब मालिक का मोबाइल बंद होने के कारण जांच और भी जटिल हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
Tags
jabalpur
