Jabalpur News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अपराध नियंत्रण और थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कुछ थाना प्रभारियों के कामकाज पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद से ही विभाग में तबादलों की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

इसी क्रम में एसपी ने कार्रवाई करते हुए कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इन थाना प्रभारियों के हुए तबादले

जारी आदेश के अनुसार घमापुर थाना प्रभारी इंदिरा ठाकुर को यातायात शाखा भेज दिया गया है। वहीं यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव को सिविल लाइन से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है।

पुलिस विभाग के आदेश के मुताबिक बरेला थाना की जिम्मेदारी अब शुभम सिंह ठाकुर को सौंपी गई है। इसके साथ ही गौर चौकी में भी बदलाव करते हुए नितिन पांडे को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बदलाव

पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों को हाल ही में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी द्वारा जताई गई नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post