Jabalpur News: सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी ले उड़े चोर; मंडला गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के प्रभात नगर कठौंदा इलाके में सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय सामने आई जब परिवार मंडला से वापस लौटा और घर का ताला टूटा हुआ मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत माढ़ोताल थाना में दर्ज कराई है।

प्रभात नगर कठौंदा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनके नाना का निधन होने के कारण वह 10 मार्च की शाम को घर में ताला लगाकर परिवार सहित मंडला चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाले एक परिचित ने फोन कर बताया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है।

सूचना मिलने के बाद जब मोहित कुमार घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, टॉप, पायल, करधन, लगभग 5 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post