Jabalpur Breaking News: बरगी बांध में पलटा पर्यटकों से भरा क्रूज ;देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरगी बांध (Bargi Dam) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पर्यटकों की सैर के लिए चलने वाला क्रूज शाम करीब 6 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पानी में पलट गया। हादसे के वक्त क्रूज पर क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

15 सुरक्षित बचाए गए,  4 लोगों  के शव  बरामद 5 की तलाश जारी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और तत्काल पहुंची रेस्क्यू टीम की सक्रियता से अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है  4 लोगों के शव मिलनें की जानकारी मिली  है ।  अभी   पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात

 सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जबलपुर से अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें और चिकित्सा दल भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं

शुरुआती जानकारी के अनुसार, क्रूज शाम की सैर पर था जब यह अचानक डूबने लगा। बांध के बीचों-बीच क्रूज पलटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन अभी इस बात की जांच कर रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या क्रूज पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण।

खबर लगातार अपडेट की जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post