Jabalpur News: दाऊ मैरिज गार्डन के पास चाकूबाजी, एक ही परिवार के तीन लोगों पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक परिवार के तीन लोगो पर चाकू से हमला कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार बीती रात अभिषेक रैकवार (30) निवासी पुरानी बस्ती माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूर्ति बनाने का काम करता है। घटना के समय वह अपने पिता लक्ष्मीनारायण और भाई अभय के साथ पनागर से हथना जा रहा था।

रास्ते में दाऊ मैरिज गार्डन के पास प्रिंस रजक, नीलेश कोल, साहिल कोल और रोहित कोल ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों के पैरों में चोटें आईं।

घटना के बाद आरोपी रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(1), 118(1), 119(1), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post