Jabalpur News: पिसनहारी मढ़िया में चले चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, समीर खान (35 वर्ष), निवासी अंधमूक बाईपास नहर किनारे, घोड़ा-बग्घी चलाने का काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिसनहारी मढ़िया में एक बारात में काम कर रहा था। इसी दौरान फरीद खान वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए उससे एक हजार रुपये की मांग करने लगा।

समीर ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और चाकू से हमला कर उसकी जांघ में चोट पहुंचा दी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296बी, 118(1), 351(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post