MP News: मंडला में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मंडला। जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूंडा के पास देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान बरगांव (पालसुंदर) निवासी संजय मरावी के रूप में हुई है, जबकि घायल जीत उइके ग्राम दोनी का रहने वाला है। हादसे में जीत उइके के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जिसका इलाज नैनपुर सिविल अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक डिठौरी-मंडला रोड से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम डूंडा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post