Jabalpur News: ग्वारीघाट में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, महिला हिरासत में

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के आरोप को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुर्गा नगर स्थित एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, मसीही समाज की एक महिला पर प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए गए। इस बात की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।

हंगामे के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

सीएसपी गोरखपुर के अनुसार, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्मांतरण के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। सत्यता सामने आने के बाद ही आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post