दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के गुरंदी स्थित गल्ला मार्केट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दुकानों से सामान बाहर निकालने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
आग के बाद उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों और दुकानों को खाली कराया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि जांच जारी है।
दमकल विभाग की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानों में रखे अनाज और अन्य सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।।
Tags
jabalpur
