दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 13-5/2026/18/नाप्रवि/चार के तहत संदीप जैन ‘गुड्डा’ को जबलपुर विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संदीप जैन ‘गुड्डा’ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे समरसता सेवा संगठन के संस्थापक हैं और भारतीय जनता पार्टी में नगर महामंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं।
Tags
jabalpur

