Astrology: आज का राशिफल

♈ मेष (Aries)

आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

♉ वृषभ (Taurus)

आज आप आंतरिक ऊर्जा महसूस करेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सरकारी कार्यों में सावधानी बरतें। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ की संभावना है।

  • शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 5

♊ मिथुन (Gemini)

दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी योजना पर भावुक होकर निर्णय न लें। बच्चों की सेहत और पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक दृष्टि से दिन सामान्य है। पार्टनर के साथ बहस से बचें।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1

♋ कर्क (Cancer)

महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में थोड़ा तनाव या कलह की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

  • शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

♌ सिंह (Leo)

आज का दिन काफी उत्तम है। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपका पराक्रम रंग लाएगा। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार और प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

  • शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 3

♍ कन्या (Virgo)

आपके लिए आज का दिन अद्भुत है। धन का आगमन होगा और परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार, तीनों ही मोर्चों पर स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4

♎ तुला (Libra)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे स्वभाव में सौम्यता बनी रहेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। साझेदारी के कामों में सफलता के योग हैं।

  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

♏ वृश्चिक (Scorpio)

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

♐ धनु (Sagittarius)

आर्थिक रूप से आज का दिन लाभकारी है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और व्यापार में मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग: सुनहरी | शुभ अंक: 3

♑ मकर (Capricorn)

कार्यक्षेत्र और करियर के लिए दिन बहुत प्रभावशाली है। आपके काम और प्रबंधन की प्रशंसा होगी। भूमि या भवन खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

♒ कुंभ (Aquarius)

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

  • शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4

♓ मीन (Pisces)

आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। शनि-मंगल की स्थिति के कारण वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी बड़े निवेश से बचें। हालांकि, शाम तक स्थितियां सुधरेंगी और मन शांत होगा।

  • शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1

Post a Comment

Previous Post Next Post