दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। कांग्रेस ने केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद वरिष्ठ नेता V. D. Satheesan के नाम का आधिकारिक ऐलान किया। 61 वर्षीय सतीशन अब केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
वी डी सतीशन पारावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन तथा विधानसभा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने कई दौर की चर्चा और मंथन के बाद मुहर लगाई।
एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव Jairam Ramesh ने संकेत दिए थे कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार को औपचारिक घोषणा की जाएगी।
Tags
national
