Jabalpur News: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए नगद इनाम की घोषणा की गई है। थाना गोसलपुर के अपराध क्रमांक 98/2026 में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत फरार आरोपी मुकेश कुमार वर्मा (उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 72 कोदवारी अमखेरा) तथा संतोष कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़खेरा कटनी) पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इसी प्रकार थाना गोसलपुर के ही अपराध क्रमांक 41/26 में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत फरार आरोपी बिहारी लाल रैकवार (उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम पौडीकला गोसलपुर) पर भी तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post