दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मंडला। Mandla जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम चिचोली में एक बेटे ने शराब और पैसों के विवाद में अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान पूसाम सेयाम (53) निवासी चिचोली के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा अज्जू सैयाम (23) है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पिता-पुत्र के बीच शराब और पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में बेटे ने पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी ने घायल पिता को घर के दूसरे कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब उसने पिता को मृत हालत में देखा तो नागपुर में काम कर रहे अपने भाई राजेंद्र सैयाम को फोन कर बताया कि पिता उठ नहीं रहे हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही Nainpur Police Station की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस अधीक्षक Rajesh Raghuvanshi ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसों के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Tags
madhya pradesh
