MP News: 62 IPS अधिकारियों का तबादला, जबलपुर अतिरिक्त पुलिस आयुष गुप्ता को मिली अहम जिम्मेदारी; देखे सूची

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले करते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कुल 62 अधिकारियों को अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है। 

इस तबादला सूची में वर्ष 2021 बैच के अधिकारी आयुष गुप्ता को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। आयुष गुप्ता, जो अभी तक जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब भोपाल नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त (जोन-3) के पद पर नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची में वरिष्ठ स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल से प्रशिक्षण एवं पुलिस अकादमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं राजाबाबू सिंह को रेल का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। डी.पी. गुप्ता और सोलोमन यश कुमार मिंज सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।

इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, शहडोल, नर्मदापुरम सहित कई रेंज और जिलों में पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस महानिरीक्षकों के स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थ किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post