वृष: परिवार के साथ समय सुखद रहेगा और पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा होगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना बन सकती है, वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। परिवार या मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।
कर्क: पिता के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन उनकी सलाह लाभदायक साबित होगी। घर में नए कार्य की योजना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और निजी बातें दूसरों से साझा करने से बचें।
सिंह: धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। नई शिक्षा या प्रशिक्षण का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी को करियर में शुभ समाचार मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा, हालांकि भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
तुला: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक: आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी और संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।
धनु: पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है।
मकर: मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
कुंभ: खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान बातचीत से होगा। पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।
मीन: हर कार्य सोच-समझकर करें। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ और यात्रा से भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर मिलने के योग हैं।
