दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की बड़ी सूची जारी करते हुए प्रदेशभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है।
जारी आदेश के अनुसार डीडी-17 बैच के अधिकारी अखिलेश गौर को सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) कोतवाली, जबलपुर बनाया किया गया है। वहीं डीडी-18 बैच के अधिकारी रितेश कुमार शिव को नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, जबलपुर के पद से हटाकर सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा आदेश में डीडी-24 बैच की प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, जो वर्तमान में जिला जबलपुर में प्रशिक्षणरत थीं, उन्हें कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी इस तबादला सूची में कुल 65 भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।
देखें सूची
Tags
jabalpur




.jpeg)