वृष: आज सोच-समझकर उठाया गया हर कदम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में विवाह संबंधी कोई अड़चन दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। घरेलू मामलों में छोटी-मोटी बहस से बचने के लिए संयम बनाए रखें।
मिथुन: आज आप अपने काम और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है। विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती नजर आएंगी। पिता की सलाह आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। कार्यस्थल पर आपके विचारों और सुझावों की सराहना होगी।
कर्क: आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। नया वाहन या घर के लिए आवश्यक सामान खरीदने की योजना बन सकती है। लोन संबंधी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। सरकारी कामों में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन धैर्य से काम लें। किसी मित्र की आर्थिक मदद कर रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। पुराने लेन-देन से जुड़ा मामला फिर सामने आ सकता है।
सिंह: आज का दिन लाभ और संतोष लेकर आएगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और घर में शुभ कार्य की शुरुआत के योग हैं।
कन्या: आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत और लगन अधिकारियों को प्रभावित करेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें और विरोधियों से सतर्क रहें।
तुला: आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आज बेहद जरूरी रहेगा। आय और खर्च के बीच सही तालमेल भविष्य को सुरक्षित बनाएगा। व्यापार में बनाई गई योजनाएं धीरे-धीरे लाभ देने लगेंगी। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। कामों को टालने की आदत से बचें और परिवार में धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक: आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। सोच-समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा। आसपास चल रहा कोई विवाद समाप्त होने से मानसिक शांति मिलेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। परिवार की परेशानियां धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी।
धनु: आज का दिन सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। सम्मान या पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। व्यापार की उलझनें दूर होंगी और योजनाएं स्पष्ट होंगी। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। संपत्ति खरीदने का सपना साकार होने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं।
मकर: आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। यदि किसी काम को लेकर मन में शंका है तो फिलहाल उसे टालना बेहतर होगा। पिता की किसी बात से मन आहत हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। नए कार्य की योजना भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखें।
कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर कोई सहकर्मी आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बढ़ते खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात मन को परेशान कर सकती है। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन: आज आप ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। अच्छे कार्यों में मन लगेगा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। व्यापार की लंबी योजनाएं गति पकड़ेंगी। रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। सरकारी कार्यों या टेंडर में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को सरप्राइज देकर खुशियां बढ़ाएंगे और रिश्तों में अपनापन मजबूत होगा।
