दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नर्मदा के पावन तट गौरीघाट (जिलहरी घाट) पर आम जनता को नि:स्वार्थ भाव से तैराकी सिखाकर उनका जीवन बचाने वाले प्रशिक्षकों का समाजसेवी संस्था द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया। जिलहरी घाट में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में समाजसेवी प्रशांत विश्वकर्मा द्वारा लगभग एक दर्जन ऐसे स्थानीय लोगों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, जो रोज़ाना लोगों को तैराकी के गुर सिखाते हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इन प्रशिक्षकों द्वारा किए जा रहे मानवीय और साहसी कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से शिवा विश्वकर्मा, दीपक असरानी, अशोक ग्रोवर, शंकर श्रीवास्तव, गोलू बर्मन और कल्लू बर्मन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि हाल ही में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें तैराकी न आने के कारण कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। प्रशिक्षकों का कहना है कि उनका तैराकी प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि लोग आपात स्थिति में अपने साथ ही मौका पडऩे पर दूसरों की भी जान बचाने में सक्षम हो सकें।
Tags
jabalpur
