दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की मंजूरी के बाद सात प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता Pawan Khera को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और Mansoor Ali Khan को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। वहीं, मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Meenakshi Natarajan को उम्मीदवार बनाया गया है।
राजस्थान से मौजूदा राज्यसभा सांसद Neeraj Dangi पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया है। तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और कांग्रेस के रणनीतिकार Praveen Chakravarty को टिकट दिया गया है, जबकि झारखंड से Pranav Jha को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
Tags
madhya pradesh
