दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शादी डॉट कॉम मैट्रिमोनी साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर जबलपुर की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाले बेंगलुरु निवासी शादीशुदा आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शहर के विभिन्न होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया।
पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु निवासी आदित्य सिंह ने शादी डॉट कॉम पर ‘पंकज सिंह’ नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। इसी प्रोफाइल के माध्यम से उसने जबलपुर की युवती से संपर्क किया और खुद को कुंवारा बताकर उसका विश्वास जीत लिया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी कई बार जबलपुर आया और युवती को होटल मैक्स, होटल शगुन तथा होटल एप्पल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने चोरी-छिपे युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।
कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए हैं। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने 14 मार्च को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में 28 मार्च को उसने पुलिस को विस्तृत बयान दिए, जिसके आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गईं। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।
महिला थाना पुलिस की टीम ने बेंगलुरु पहुंचकर आरोपी आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया और उसे जबलपुर लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Tags
jabalpur
.jpeg)