दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार रिछाई निवासी प्रिंस स्वामी (19) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी का काम करता है। बीती रात करीब 8:30 बजे वह अपने दोस्त हर्ष सेन के साथ मड़ई सब्जी लेने जा रहा था। जब वह मड़ई तलैया मरघटाई के पास पहुंचा, तभी वहां रितिक यादव और शुभम यादव मिले।
आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए उससे एक हजार रुपये की मांग की। प्रिंस द्वारा रुपये देने से इंकार करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो रितिक यादव ने उसे पकड़ लिया और शुभम यादव ने चाकू से हमला कर उसके दाहिने पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी। घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 119(1), 351(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
