वृष राशि: आज का दिन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन राशि: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। हालांकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। घर के अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करें। परिवार के किसी सदस्य के बाहर जाने की खबर आपको भावुक कर सकती है।
कर्क राशि: आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार में बनाई गई योजनाएं लाभ दिला सकती हैं। घर में किसी मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। व्यस्तता बढ़ सकती है, इसलिए समय का सही प्रबंधन करें। टालमटोल की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
कन्या राशि: आज निवेश से जुड़े फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में फायदा देगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। रुकी हुई डील पूरी होने की संभावना है।
तुला राशि: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नई साझेदारी का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। नई मुलाकातें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने और नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि: आज सफलता और संतोष का दिन रहेगा। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किए गए वादों को पूरा करने का समय है। आपकी उदारता लोगों का भला करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मानसिक संतोष मिलेगा।
धनु राशि: आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। व्यापार में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी को दी गई सलाह उनके लिए लाभदायक होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा, हालांकि किसी की बात मन को ठेस पहुंचा सकती है।
मकर राशि: आज हर निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। व्यापार में बड़े बदलाव करने से बचें। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ काम अंतिम समय में अटक सकते हैं। सावधानी और संयम से आगे बढ़ें।
कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आलस्य से बचें। भाग्य आपका साथ देगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। उनकी कमियों पर ध्यान देने के बजाय संबंधों को महत्व दें।
मीन राशि: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें, लेकिन आप परिस्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। कुछ नया करने की इच्छा आपको प्रेरित करेगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। दिया हुआ कर्ज वापस मांगने की स्थिति बन सकती है। सरकारी कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है।
