Jabalpur News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का निधन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह यादव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हृदयघात के कारण उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

संजय सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम जबलपुर स्थित उनके निजी निवास से निकाली जाएगी। दैनिक सांध्य बन्धु परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

Post a Comment

Previous Post Next Post