दतिया उपचुनाव: भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा

 

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) दतिया। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

दतिया सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा होने के बाद कराया जा रहा है। उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

भाजपा की ओर से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को इस सीट का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वे लंबे समय से चुनाव की तैयारियों में भी जुटे हुए थे। राजनीतिक हलकों में लगभग तय माना जा रहा था कि भाजपा एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा को ही दतिया से मैदान में उतारेगी।

हालांकि, भाजपा ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया। पार्टी के इस फैसले के बाद दतिया उपचुनाव का मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post